Lead NewsNational

किसान आंदोलन में खाप पंचायत की इंट्री : फोगाट समुदाय ने सर्वजातीय पंचायत का आयोजन किया

Bhivani : केन्द्र के नये कृषि कानूनों को निरस्त किये जाने की मांग को लेकर किसानों के आंदोलन के बीच हरियाणा के चरखी दादरी में फोगाट खाप ने सर्वजातीय पंचायत का आयोजन किया.

खाप के प्रधान बलवंत फोगाट ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुई पंचायत में कई फैसले लिए गए हैं. उन्होंने बताया कि अब हर घर से एक व्यक्ति तीन दिन के लिए दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के आंदोलन में शामिल होगा.

इसे भी पढ़ें- पंजाब के सीएम ने केंद्र को किया आगाह, कहा- पाकिस्तान चाहता है अशांत पंजाब

उन्होंने बताया कि पंचायत ने राज्य के भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) नेताओं के सामाजिक बहिष्कार का भी ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि पंचायत में शामिल सभी किसानों ने एक सुर में सरकार का विरोध करने की घोषणा की है.

उन्होंने बताया कि पंचायत में फैसला लिया गया कि खाप के 19 गांवों में भाजपा और जजपा नेताओं को घुसने नहीं दिया जायेगा.

Related Articles

Back to top button