Lead NewsNational

इस आतंकवादी संगठन ने ली इजरायली दूतावास के पास हुए धमाके की जिम्मेदारी

New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को हुए हमले की जिम्मेदारी एक आतंकी संगठन ने ले ली है. बता दें कि कल इजरायली दूतावास के पास हुए धमाके से पूरी दिल्ली सहम गयी थी. जानकारी के अनुसार जैश उल हिंद नाम के आंतकी संगठन ने दिल्ली में इजरायल दूतावास के सामने हुए हमले की जिम्मेदारी ली है.

लेकिन जांच एजेंसियां इस दावे को लेकर आश्वस्त नहीं हैं. मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के मैसेज के जरिए इसकी पुष्टि का दावा किया जा रहा है. इस मैसेज में कहा गया है कि ‘ सर्वशक्तिमान अल्लाह की कृपा और मदद से, जैश उल हिंद के सैनिक दिल्ली के एक हाई सिक्योरिटी इलाके में घुसपैठ करके IED हमले को अंजाम दे पाये. आगे लिखा है कि प्रमुख भारतीय शहरों को निशाना बनाने वाले हमलों की यह एक शुरुआत है. यह भारतीय सरकार द्वारा किए गये अत्याचारों का बदला लेगा.’

विस्फोटकों की हुई दो बार जांच

धमाके के लिए प्रयोग किये गये विस्फोटकों की दो बार जांच की गयी. सूत्रों ने कहा कि जांच में सामने आया कि डिवाइस में में हाई ग्रेड मिलिट्री एक्स्प्लोसिव PETN (pentaerythritol tetranitrate) पाया गया है. अधिकारियों का अनुमान है कि कि अल-कायदा जैसे प्रशिक्षित समूहों के पास इस ग्रेड के विस्फोटक उपलब्ध होने की आशंका है. एक ISIS समूह ने भी हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया लेकिन एजेंसियां उनके शामिल होने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं. धमाके के बाद कल रात ईरान की एक फ्लाइट में भी देरी हुई और सभी यात्रियों की जांच की गई लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.

धमाके के बाद से देशभर में जारी किया गया है अलर्ट

राजधानी दिल्ली के अब्दुल कलाम रोड पर हुए धमाके के बाद से देशभर में अलर्ट जारी कर दिया गया है. सभी एयरपोर्ट, महत्वपूर्ण स्थापना और सरकारी बिल्डिंगों की चौकसी बढ़ा दी गयी है. सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेवारी सीआईएसएफ को दी गयी है. शुक्रवार की शाम इजरायली दूतावास के पास हुए धमाके के बाद कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचा था. दिल्ली पुलिस का मानना है ये लो इंटेंसिटी का ब्लास्ट है. किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. तीन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. पुलिस इसे शरारती तत्वों की करतूत बता रही है.

इसे भी पढ़ें-किसान आंदोलन में खाप पंचायत की इंट्री : फोगाट समुदाय ने सर्वजातीय पंचायत का आयोजन किया

Related Articles

Back to top button