
Dhanbad: कोयलांचल के विभिन्न इलाकों में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी. सिटी सेंटर चौक स्थित प्रतिमा पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने के लिए धनबाद उपायुक्त उमाशंकर सिंह, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, कांग्रेस के पूर्व मंत्री मन्नान मलिक के साथ ही अन्य शामिल हुए.

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए धनबाद उपायुक्त ने कहा कि गांधीजी के द्वारा देश की आजादी के लिए किया गया योगदान बहुमूल्य है. उन्होंने कहा कि उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता. गांधी जी ने अहिंसा के बल पर जिस प्रकार देश को आजादी दिलायी. उससे यह साबित होता है कि सिर्फ हिंसा के बल पर ही कोई कार्य नहीं होता बल्कि अहिंसा में भी बहुत बड़ी शक्ति होती है.




