JharkhandRanchi

मुक्ति संस्था ने 43 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार

Ranchi: रविवार को मुक्ति संस्था के द्वारा जुमार नदी, रांची के तट पर 43 अज्ञात शवों का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया. संस्था के सदस्य रिम्स, रांची के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर पैक कर जुमार नदी के तट पर लेकर गए. इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी.

प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था द्वारा अबतक कुल 1723 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है. अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया. मौके पर संस्था के अन्य  सदस्य रवि अग्रवाल, रतन अग्रवाल, आशीष भाटिया, हरीश नागपाल, आदित्य राजगढ़िया, केवल किशोर, राजेश विजयवर्गीय, सुनील अग्रवाल, सुदर्शन अग्रवाल सहित अन्य भी उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button