
Ramgarh: रामगढ के पतरातू हनुमानगढ़ी पंचायत काली धाट स्थित आज सुबह एक व्यक्ति का फंदे में लटकता शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक विशुनजीत राम उर्फ कारु राम उम्र लगभग 50 वर्ष पिता स्वर्गीय चंद्रीका राम हनुमानगढ़ी निवासी झारखंड विद्युत विभाग रांची में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत था.
विशुनजीत राम का शव रविवार को प्रातः लगभग 6 बजे पीटीपीएस कालीघाट स्थित दाह संस्कार के लिए बने शेड में रस्सी के फंदे से लटकी पाई गई. अहले सुबह ग्रामीणों एवं राहगीरों के द्वारा मृतक विशुनजीत राम का शव फंदे से लटका पाये जाने के बाद इसकी सूचना पतरातू थाना को दी गई.
मौके पर पतरातू थाना के जवान पहुंचे तथा पंचनामा कर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हालांकि अभी मृत्यु के कारण का पता नहीं चल पाया है. वहीं, क्षेत्र में तरह-तरह की बातों से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. ज्ञात हो कि मृतक विशुनजीत राम पतरातू पंचायत के हनुमानगढ़ी में सपरिवार निवास करता था.




