
Ranchi: झारखंड के सरकारी कार्यालयों में 17 व 18 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी. कार्मिक विभाग ने होली की सार्वजनिक अवकाश को लेकर कोई नया आदेश अब तक जारी नहीं किया है, इसलिए यह माना जा रहा है कि पहले से घोषित उक्त तिथि को ही सरकारी अवकाश रहेगा. यानी इन दो दिनों तक राज्य के सभी सरकारी कार्यालय और बैंक व केंद्रीय प्रतिष्ठान इत्यादि बंद रहेंगे. बता दें कि, होलिका दहन इस बार 17 मार्च को है पर शास्त्रों के अनुसार होली इस बार 19 मार्च को है. इसको लेकर सरकारी कर्मी पशोपेश में है. क्योंकि, सरकारी कार्यालयों में कई ऐसे अधिकारी व कर्मचारी पड़ोसी राज्य बिहार से नाता रखते हैं और अक्सर वे अपने गृह राज्य जाना चाहते हैं.
हालांकि, सचिवालय कर्मियों के लिए 19-20 मार्च को शनिवार व रविवार का अवकाश रहने की वजह से कोई परेशानी नहीं है,पर जिला व प्रखंड के कर्मी इसे लेकर उधेड़बुन में है.
इसे भी पढ़ें:रामगढ़ : ट्रैक्टर में अगलगी की घटना के बाद बालू ढुलाई ठप, घटना को कवर कर रहे पत्रकार के साथ पुलिस ने की मारपीट
कार्मिक विभाग के उच्चाधिकारियों के अनुसार 19 मार्च को छुट्टी घोषित करने का अधिकार सरकार के पास है. अगर यह बात संज्ञान में आयी तो सीएम स्तर पर ही निर्णय लिया जा सकता है.
इधर बैंक यूनियनों के संगठन (All India Bank Officers Confederation) ने झारखंड सरकार से 19 मार्च को NI एक्ट के तहत होली की छुट्टी देने की मांग की है. इसके लिए राज्य के मुख्य सचिव को 11 मार्च को पत्र भी लिखा गया था. लेकिन सरकार की ओर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है. बता दें कि बिहार और उत्तर प्रदेश में होली की छुट्टी तीन दिन (17 मार्च से 19 मार्च) दी गई है.
इसे भी पढ़ें:जल संसाधन विभाग के ईई के पास निगरानी ने पकड़े सवा पांच लाख के पुराने नोट, जमीन के दस्तावेज और जेवर बरामद
बिहार-यूपी में मिली है तीन दिन छुट्टी
एनआईएक्ट के तहत बिहार व उत्तरप्रदेश में 17-18 मार्च को ही होली का सार्वजनिक अवकाश घोषित था. लेकिन बाद में यह बात सामने आयी कि होलिका दहन तो 17 को है पर होली 19 मार्च को पड़ेगा. ऐसे में वहां की सरकार ने 17 व 18 मार्च के साथ-साथ 19 मार्च को भी होली का छुट्टी दे दिया है, यानी तीन अवकाश हो गया. इसी आलोक में बैंकिंग फेडरेशन झारखंड व एसएलबीसी ने राज्य सरकार से 19 मार्च को भी होली अवकाश करने की मांग की थी. पर 16 मार्च को बैकिंग संगठनों को यह जानकारी दी गयी कि 19 की छुट्टी देने पर कोई विचार नहीं किया गया है,ऐसे में उस दिन कार्यालय व बैंक खुला रही रहेगा. इधर,सरकार के फैसले से बैंक कर्मियों में काफी रोष है. उनका कहना है कि होली अगर 19 को है तो उस दिन कैसे कार्य किया जा सकेगा. सरकार को अविलंब अपने निर्णय को संशोधित करना चाहिए और होली के दिन अवकाश देना चाहिए.




