ChaibasaJamshedpurJharkhandNEWS

Holi में यहां सात हजार क्विंटल मटन डकार जायेंगे लोग, जान‍िए क‍ितने च‍िकन और फ‍िश की होगी खपत

जमशेदपुर शहर में प्रतिदिन 3.5 हजार क्विंटल मटन एवं 400 क्विंटल चिकन की होती है ब‍िक्री

Jamshedpur : रंगों का महापर्व होली जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे शहर में मांस-मछली की आवक भी बढ़ने लगी है. दरअसल, होली को लेकर चिकन-मटन के कारोबार में जबर्दस्त उछाल आया है. कुछ दिन पहले तक जहां शहर में प्रतिदिन 3 हजार क्विंटल मटन भी खपाना मुश्किल जान पड़ता था वहीं कोरोना से मिली राहत के बाद इस होली जमशेदपुरवासी 7 हजार क्विंटल मटन का स्वाद चख डकार जाने के मूड में हैं. इतना ही नहीं, इसके अलावा 400 क्विंटल तक देशी व फार्म मुर्गा और 50 क्विंटल के करीब मछली बेचने का इरादा व्यापारियों ने बना रखा है.
होली में मटन के 12 से 15 लाख के कारोबार का अनुमान
बिष्टुपुर बाजार में मटन के थोक कारोबारी ने बताया कि सामान्य दिनों में प्रति सप्ताह सात या आठ छोटी गाड़ियों में बकरे मंगाये जाते हैं. एक गाड़ी में लगभग 60 बकरे होते हैं. इसकी कीमत प्रति गाड़ी 1.5 लाख रुपये होती है. इस तरह प्रतिदिन लगभग 4 से 6 लाख रुपये का कारोबार होता है. होली में बकरे की मांग बहुत बढ़ जाने के कारण 12 से 15 लाख के कारोबार का अनुमान है.
शहर में होली पर कटेगा 7 हजार क्विंटल मटन
साकची बाजार स्थित मटन-चिकन के थोक विक्रेता मोहम्‍मद अनीष बताते हैं कि शहर में रोजाना मुर्गियों की करीब 20 गाड़ियां (पीकअप वैन) पहुंचती है. एक पीकअप वैन में लगभग 22 क्विंटल चिकन होती है. इसी प्रकार प्रतिदिन तकरीबन 500 पीस खस्सी शहर में कटती है, जिसका अनुमानित वजन 3.5 हजार क्विंटल के आसपास होगा. वहीं हर साल होली में रोजमर्रा के मुकाबले ढ़ाई गुणा अधिक बिक्री का अनुमान लगाया जाता है. इस कारण इस साल भी होली में 7 हजार क्विंटल खस्सी व 800 क्विंटल तक मुर्गा-मछली की बिक्री होनी निश्चित है.
देशी मुर्गे की भी रहती है खास डिमांड
हर साल होली में जमशेदपुर शहर के लोगों के बीच देशी मुर्गे के भी खास डिमांड रहती है. इस कारण होली के मद्देनजर शहर में 20 से 25 क्विंटल के करीब देशी मुर्गे की बिक्री होती है. इसके अलावा बाजार में मांस-मछली की कीमत की अगर बात करें तो, मटन मोहम्‍मद अनीष ने बताया कि वर्तमान कीमत 800 रुपये है जो कि होली में 900 से 1000 तक जायेगी. फार्म मुर्गा की कीमत 150 रुपये है जो कि 200 से 220 रुपये तक जायेगी. वहीं देशी मुर्गा वर्तमान में 350 रुपये किलो बिक रहा है, जिसकी कीमत बढ़कर 450 तक पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें-Chaibasa Crime : कांग्रेस नेत्री रेशमा की काट डाली अंगुलियां, सिर और पीठ पर धारदार हथियार से हमला,गंभीर 

Related Articles

Back to top button