National

केजरीवाल का दावा,  बीजेपी वाले इंदिरा गांधी की तरह मेरे पीएसओ से ही मेरी हत्या करा देंगे

NewDelhi : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल  को जान का खतरा है.  केजरीवाल ने  सनसनीखेज दावा करते हुए अपने पीएसओ से ही जान का खतरा बताया है. अरविंद केजरीवाल ने एक इंटरव्यू में कहा कि आसपास जो पुलिस वाले सुरक्षा के लिए चल रहे हैं, वे सभी बीजेपी को रिपोर्ट करते हैं. आप संयोजक केजरीवाल  के अनुसार मेरा पीएसओ बीजेपी को रिपोर्ट करता है. कल ये बीजेपी वाले इंदिरा गांधी की तरह मेरे पीएसओ से ही मुझे खत्म करा देंगे. मेरी लाइफ दो मिनट के अंदर खत्म हो सकती है.

इसे भी पढ़ें- अल्पमत वाले निर्णयों को ऑर्डर में नहीं शामिल करने पर चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने सुनील अरोड़ा को लिखी…

पीएम नरेंद्र मोदी उनकी हत्या करा सकते हैं

यह पहला मौका नहीं है, जब अरविंद केजरीवाल ने अपनी हत्या की आशंका जताई है. इससे पहले 2016 में भी अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी उनकी हत्या करा सकते हैं. इससे पहले दिल्ली के सीएम ने आम चुनाव को लेकर कहा था कि राजधानी में हम सातों सीट जीतने की स्थिति में थे, लेकिन आखिरी वक्त में मुस्लिमों का वोट कांग्रेस को चला गया.  केजरीवाल ने कहा, मतदान से 48 घंटे पहले यह लग रहा था कि आम आदमी पार्टी सभी 7 सीटों पर जीत हासिल करेगी.

इसे भी पढ़ें- #MenToo अभियान के तहत पुरुषों ने कहा- झूठे इल्जाम में फंसने से बुरी तरह टूट जाते हैं

मुस्लिम मतदाता कांग्रेस की ओर शिफ्ट हो गए

लेकिन आखिरी वक्त में मुस्लिम मतदाता कांग्रेस की ओर शिफ्ट हो गए.  हम अब भी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि असल में क्या हुआ.  मुस्लिम समुदाय के वोटों को लेकर केजरीवाल के बयान पर कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित ने हमला बोला है.  उन्होंने कहा कि पता नहीं वह क्या कहना चाहते हैं? नागरिकों को किसी भी दल को मतदान करने का हक है.  यही नहीं पूर्व सीएम ने कहा कि दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल के गवर्नेंस मॉडल को समझ नहीं पा रहे हैं और न ही पसंद करते हैं.

 इसे भी पढ़ें-राहुल गांधी से चंद्रबाबू नायडू ने मुलाकात की, महागठबंधन बनाने की कवायद

Related Articles

Back to top button