
NewDelhi : शनिवार,18 मई को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मुलाकात की. बता दे कि नायडू सुबह करीब दसे बजे कांग्रेस अध्यक्ष के निवास पहुंचे और घंटे भर तक वहीं मौजूद रहे. माना जा रहा है कि महागठबंधन बनाने के लिए कांग्रेस की ओर से कोशिश तेज हो गई है और इसी सिलसिले में नेताओं के मिलना हो रहा है. खास बात यह है कि आंध्र सीएम ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी.
इसे भी पढ़ें- अल्पमत वाले निर्णयों को ऑर्डर में नहीं शामिल करने पर चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने सुनील अरोड़ा को लिखी…
मायावती और अखिलेश यादव से भी मुलाकात करेंगे
इस दौरान उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी बैठक में मौजूद रहे. खबर के मुताबिक वह आज शरद पवार, मायावती और अखिलेश यादव से भी मुलाकात करेंगे.बसपा प्रमुख और सपा प्रमुख से उनकी मुलाकात लखनऊ में होगी. बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के होने की उम्मीद है, जिसमें चौंकाने वाला ऐलान हो सकता है.
बता दें कि शुक्रवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि चुनाव बाद अगर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी तो उसे किसी क्षेत्रीय पार्टी को समर्थन देने में कोई परेशानी नहीं है. इसके अलावा यूपीएम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी केंद्र बिना भाजपा वाली सरकार बनाने के लिए कोशिश तेज कर दी है. उन्होंने अपने भरोसेमंद नेताओं से कहा है कि सभी 23 मई को चुनाव परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद एक बैठक बुलाएं.
इसे भी पढ़ें- #MenToo अभियान के तहत पुरुषों ने कहा- झूठे इल्जाम में फंसने से बुरी तरह टूट जाते हैं




