1st LeadNational

कर्नाटक : बस से भिड़ी कार, 6 की मौत

Karnataka: कर्नाटक में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. इसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. विजयपुरा जिले में मंगोली के पास एक कार और बस के बीच जोरदार टक्कर की वजह से ये दर्दनाक हादसा हो गया. एसयूवी कार सोलापुर जा रही थी, इस दौरान वह मुंबई-बल्लारी बस से जा टकराई. इस हादसे के दौरान एसयूवी में सवार पांच यात्री और बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई.  मरनेवालों की पहचान की जा रही है. ये टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. धमाके सी आवाज सुनकर लोग मौके पर जुट ए, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई और ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई, जिसके बाद पुलिस ने सड़क से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाकर जाम खुलवाया. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद वहां लोग जुटना शुरू हो गए.

बता दें कि हाल के महीनों में कर्नाटक में सड़क हादसों में कई लोगों ने अपनी जान गंवानी पड़ी है. 8 मई को हावेरी जिले में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य घायल हुए थे. यह हादसा ब्यादगी तालुक के मोटेबेन्नूर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर हुआ था. दरअसल एक कार ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी.  इसके अलावा, 4 जनवरी को कर्नाटक के गडग में एक भीषण सड़क हादसे में दो लड़कों की मौत हो गई थी. यह हादसा गडग जिले के हुलाकोटी गांव के पास हुआ था.

 

 

Related Articles

Back to top button