
Bengaluru: कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों के लिए 5 दिसंबर को उपचुनाव होना है. और बीजेपी की ओर अयोग्य ठहराये गये 13 विधायकों को टिकट दिये जाने पर कांग्रेस ने उसपर निशाना साधा है. कांग्रेस ने इसे सत्ता की भूख बताया है.
इसे भी पढ़ेंःआतिश तासीर के OCI कार्ड बहाल करने की मांग को लेकर 260 नामी हस्तियों ने पीएम को लिखा पत्र
कांग्रेस ने अयोग्य घोषित किये गए विधायकों को कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव में टिकट देने को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे पार्टी की ‘सत्ता की भूख तथा सिद्धांतहीन एवं अवसरवादी‘ चेहरा उजागर हो गया है.
नैतिकता खो चुकी है बीजेपी- कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा, “भाजपा ने अयोग्य ठहराये गए सभी विधायकों को टिकट देकर वही किया जिसका हम अनुमान लगा रहे थे. कर्नाटक की जनता मतदान के जरिये भाजपा के इस रवैये का करारा जवाब देगी.”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जद(एस) के अयोग्य ठहराये गए विधायकों को टिकट देने के भाजपा के फैसले से साबित होता है कि उसने कर्नाटक में ‘‘भारी धनराशि और पदों’’ का वादा करके दलबदलुओं की ‘‘खरीद-फरोख्त’’ की.
वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा राजनीतिक नैतिकता और सही-गलत के बारे में बोलने के सभी नैतिक अधिकार खो चुकी है.
गौरतलब है कि कांग्रेस-जेडीएस सरकार के अयोग्य ठहराये गए 17 में से 16 विधायक गुरूवार को बेंगलुरू में भाजपा में शामिल हो गए. इनमें से 13 अयोग्य ठहराये गए विधायकों को पार्टी ने पांच दिसम्बर को होने वाले उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है.
इसे भी पढ़ेंः#Maharashtra: सरकार गठन का फॉर्मूला तैयार! शिवसेना का होगा सीएम, कांग्रेस-एनसीपी को डिप्टी सीएम का पद




