
Ranchi: राजधानी रांची का डोरंडा इलाके में अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की है. इस फायरिंग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. मामले की जानकारी डोरंडा थाने की पुलिस को दी गई है. जानकारी मिलने के बाद डोरंडा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों ने किस मामले को लेकर फायरिंग की है. वहीं पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और फायरिंग करने वालों की तलाश कर रही है.




