
Ranchi : रांची कबड्डी एसोसिएशन के लिए बुधवार का दिन खुशियों भरा रहा. उभरती हुई कबड्डी खिलाड़ी प्रीति कुमारी का चयन खेलो इंडिया में झारखंड टीम के लिए चयन हुआ हुआ है. प्रीति अनगड़ा ब्लॉक, रांची के चमक घाटी में रहती है. उसके पिता राजेश महतो खेती करते हैं. रांची कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव प्रवीण कुमार सिंह के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों से कई प्रतिभाएं अब उभर कर सामने आ रही हैं. अब वे अपनी चमक राष्ट्रीय स्तर पर दिखायेंगे. पिछले कई वर्षों से रांची कबड्डी एसोसिएशन ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रहा है.
इसी क्रम में से अब एक उभरती खिलाड़ी प्रीति कुमारी का चयन कबड्डी में खेलो इंडिया के लिए हुआ है. प्रीति के चयन से उसके गांव में खुशी का माहौल है. प्रीति 2016 से रांची कबड्डी एसोसिएशन के द्वारा संचालित कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र अनगड़ा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी.
इसे भी पढ़ें:केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की पहल, इन्टर सिटी फ्रीडम टू वॉक एंड साइक्लिंग कैंपेन-2 लांच
इस प्रशिक्षण केंद्र से कई ग्रामीण प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं. दिलचस्प यह है कि यह प्रशिक्षण केंद्र सरकार एवं खेल विभाग के बगैर सहयोग से चलता है.
प्रीति के चयन पर कबड्डी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आदित्य कुमार, कोषाध्यक्ष राम जीत राम एवं रांची कबड्डी एसोसिएशन के कोच परमेश्वर महतो आदि ने शुभकामनाएं दी हैं.
इसे भी पढ़ें:Jharkhand : अधिकारियों को परफॉर्मेंस मूल्यांकन रिपोर्ट जमा करने के लिए फिर मिला अतिरिक्त समय




