Crime NewsHazaribagh

हजारीबाग : अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 चोर गिरफ्तार

Hazaribagh : अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पांच पुरुष व एक महिला को गिरफ्तार किया है. जिसके पास से 62 मोबाइल फोन जब्त किया गया है. छापेमारी के बाद दो छोटे बच्चों को जुबनाइल भेजा गया है. इस बात की जानकारी प्रेस वार्ता पीसी के दौरान सदर एसडीपीओ महेश प्रजापति ने दी.

बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर बस स्टैंड में छापेमारी कर तीन मोबाइल चोरों को पकड़ा गया. जिसमें पवन नोनिया के पास 9 मोबाइल, राजन कुमार के पास से 5 मोबाइल और एक छोटे बच्चे के पास से 11 मोबाइल बरामद किया गया. पकड़े गये लोगों में राज नोनिया, गुल्लू नोनिया, विशाल कुमार, संतोषी देवी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें :विधायकों की पिटाई मामले में विधानसभा में फिर हंगामा, सरकार ने कहा- दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई

Related Articles

Back to top button