Giridih

गिरिडीह : सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत

Giridih : गिरिडीह के तिसरी भुराई मुख्य मार्ग में शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीनों एक ही बाइक पर सवार हो कर तीसरी थाना क्षेत्र के भोगताडीह गांव से गावां की तरफ जा रहे थे. इसी बीच वे सड़क किनारे खड़े खंबे से जा टकराए. दुर्घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए. घटना का कारण तेज गति को बतायी जा रहा है.

 

वहीं बाइक में सवार भोगत्ताडीह निवासी लाठी यादव उम्र 28 वर्ष एवं एक अन्य व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि मानिकबाद निवासी गुड्डू यादव गंभीर रूप से घायल है.

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. इसके साथ ही दुर्घटना की सूचना तीसरी थाना को दी गयी. जिसके बाद तीसरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है.

 

इसे भी पढ़ें : शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक किया यौन शोषण

Related Articles

Back to top button