
Chaibasa : बंग साहित्य उत्सव की पश्चिम सिंहभूम शाखा का सम्मेलन रविवार को स्थानीय रविंद्र भवन में किया गया, इस सम्मेलन में पश्चिम सिंहभूम ,पूर्वी सिंहभूम ,सरायकेला – खरसावां के प्रतिनिधि मौजूद रहे ,पश्चिम सिंहभूम शाखा के केंद्रीय सभापति देवीशंकर दत्ता ने कहा आने वाले 19 मार्च को गोपाल मैदान बिस्टुपुर जमशेदपुर में तीनों जिले के बंग भाषा- भाषी के समर्थन में बहुत बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है जिसमें तीनों जिले के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे, देवीशंकर दत्ता ने कहा आज जो बैठक हुई इसमें बंगला भाषा को लेकर तथा स्कूल ,कॉलेज ,सरकारी प्रतिष्ठान में पूर्व लिखी गई सिलापट में बांग्ला भाषा को हटा दिया गया है जबकि कोई भी सरकारी आदेश नहीं होने के बावजूद भी इसे सिलापट से क्यू हटा दी गई , झारखंड में बंगाली समुदाय लोग भारी मात्रा में रहते हैं , राजनीतिक दल वोट लेने के समय आते हैं पर बंगाली समुदाय की जो समस्या को कोई दल समाधान नहीं करते , आज स्कूल, कॉलेज में बांग्ला भाषा के किताब तथा शिक्षक शिक्षकों का अभाव हैं पर कोई भी सरकार इस मुद्दों को लेकर चर्चा परिचर्चा नहीं करते हैं , इन सब मुद्दों तथा बंगला संस्कृति को बचाने के हेतु 19 मार्च को जमशेदपुर में बैठक होने जा रहा है आज की सम्मेलन में जमशेदपुर से आए केंद्र कमेटी राजेश राय, विनोद दे ,मनोज सरकार, सुभाष सिंह रॉय , प्रणब बौरा, भगवत मुखर्जी ,किशोर भूमि एवं महिला सदस्य उर्मिला घोष, स्वाति मुखर्जी , सोमा बोस , रत्ना चक्रवर्ती, रूपा दास, रीना सहा, रीना दत्ता, देवी कर, मिताली दे के अलावा चाईबासा, चक्रधरपुर , जमशेदपुर के बंगाली समुदाय के लोग इस बैठक में मौजूद रहे.




