
Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) बीते 1 जनवरी से बिना अध्यक्ष के चल रहा है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष रतन कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे को कार्मिक विभाग की स्वीकृति मिल गयी है.
रतन कुमार ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है. रतन कुमार के इस्तीफा के बाद आयोग में उच्च स्तर पर मेघा बड़ाइक सेक्रेटरी और रिटायर आइएएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार सदस्य के रुप में रह गये हैं.
इसे भी पढ़ें- #RautExposedIndiraGandhi: राउत का दावा- गैंगस्टर करीम लाला से मिली थीं इंदिरा गांधी
नई नियुक्तियों में फंस सकता है पेंच
रतन कुमार झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में लंबे समय से अध्यक्ष के रुप में पदस्थापित थे. गौरतलब है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के पास राज्य के विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की नियुक्ति का जिम्मा होता है.
अब रतन कुमार के जाने के बाद नई नियुक्तियों में पेंच फंस सकता है. जबकि पुरानी नियुक्ति प्रक्रिया चलती रहेगी. अभी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के पास पंचायत सचिव सहित कई नियुक्तियां पेंडिंग है. इसके अलावा कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा भी लेना है.
इसे भी पढ़ें- #RaisinaDialogue2020 में बोले CDS रावतः आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई खत्म नहीं होने वाली
रतन कुमार के पांच साल के कार्यकाल में रहने बाद भी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं
जेएसएससी में पंचायत सचिव के अलावा कई अन्य पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है. आयोग में पांच साल से अधिक पदस्थापित रहने के बाद भी रतन कुमार के कार्यकाल में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं ही पायी है.
पंचायत सचिव के अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के पूरा होने के एक साल बाद भी नियुक्ति की आस लगाये बैठे हैं. जबकि लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद भी फाइनल मेरिट लिस्ट जारी नहीं किया गया है.




