Crime NewsFashion/Film/T.VLead News

जानिये ऐसा क्या हुआ कि हरियाणवी डांसर Sapna Choudhary पर पुलिस को करना पड़ा FIR

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने दर्ज कराया है FIR

New Delhi : हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) वैसे तो अपने डांस की वजह से ही चर्चा में रहती हैं, उनके डांस स्टेप्स लोगों को दीवाना बना देती हैं. उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा देते हैं, लेकिन इस बार सपना ऐसे कारण से चर्चा में है जो उनके फैंस को अच्छा नहीं लगे. अब सपना के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने धोखाधड़ी के एक मामले में FIR दर्ज की है. ऐसे में उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.

इसे ही पढ़ें :गढ़वा में मिट्टी का चाल धंसने से तीन बच्चों की मौत

जानिये क्या है पूरा मामला

दिल्ली पुलिस के मुताबिक करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी की शिकायत आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offences Wing) के आधार पर सपना चौधरी और अन्य के खिलाफ दर्ज की गई है. दरअसल, EOW के अधिकारियों के मुताबिक, सपना चौधरी के स्टेज शो के लिए पकंज चावला और कुछ अन्य लोगों की PR कंपनी और अन्य कंपनियों के साथ सपना ने स्टेज शो डांस और सिंगिग के एग्रीमेंट साईंन किए थे. जिसके लिए देसी क्वीन ने एडवांस में पैसे भी लिए. लेकिन स्टेज शो में परफॉर्मेंस नहीं किया.

‘तू इतनी खूबसूरत है…’ सॉन्ग गाती नजर आयी थीं

हाल ही में सपना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह शीशे में देख राहत फतेह अली खान का ‘तू इतनी खूबसूरत है…’ सॉन्ग गाती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो में सपना मिरर के सामने वीडियो बनाती नजर आईं हैं. सपना गाने पर लिपसिंग और एक्टिंग करती देखीं जा सकती हैं.
   सपना चौधरी की बात करें तो उन्होंने हरियाणवी के अलावा, भोजपुरी, पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है. आपको बता दें सपना आए दिन कई सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय देती भी नजर आती हैं. इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती है. सपना ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था लेकिन बेटे को जन्म देने की खबर उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए उन्हें हैरान कर दिया था.

इसे ही पढ़ें :शराब तस्करी का नया ट्रेंडः धनबाद से देसी घी के कनस्तरों में रोहतास पहुंचाया अंग्रेजी शराब

Related Articles

Back to top button