JharkhandLead NewsRanchi

JSSC : रिवाइज्ड एग्जामिनेशन कैलेंडर जारी, अब मई के अंतिम सप्ताह में होगी सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने पूर्व में जारी एग्जामिनेशन कैलेंडर को परिवर्तित करते हुए फ्रेश कैलेंडर जारी किया है. इस कैलेंडर में अब नौ विभिन्न नियुक्ति परीक्षाओं की संभावित तिथि और उनके परीक्षाफल परिणाम जारी करने के संभावित तिथि भी बतायी है. नये एग्जामिनेशन कैलेंडर के अनुसार झारखंड वैज्ञानिक सहायक प्रतियोगिता परीक्षा पहले फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में लेने की बात कही गयी थी. पर अब तारीख नहीं बतायी गयी है. इस परीक्षा का परिणाम अब मार्च के तीसरे सप्ताह में जारी किया जायेगा. यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी.

रिजल्ट जून के अंतिम सप्ताह में जारी होगा

इसी तरह सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा ओएमआर पर ली जायेगी. पहले यह परीक्षा अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में ली जाने की बात कही गयी थी जो अब मई के अंतिम सप्ताह में ली जायेगी. इसका रिजल्ट जून के अंतिम सप्ताह में जारी किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें :भागलपुर बम विस्फोट : तातारपुर थाना प्रभारी सस्पेंड, एटीएस को जांच का जिम्मा

उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी

झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी. अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में परीक्षा ले ली जायेगी. वहीं जुलाई के प्रथम सप्ताह में परीक्षाफल प्रकाशित किया जायेगा. इसके साथ ही उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जायेगी.

इस नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा अप्रैल के तीसरे सप्ताह में और लिखित परीक्षा जुलाई के तीसरे सप्ताह में ली जायेगी. रिजल्ट अगस्त माह के तीसरे सप्ताह में जारी होगा.

इसे भी पढ़ें :एंटी बीजेपी और एंटी कांग्रेस फ्रंट बनाना नहीं बल्कि भारत को नयी दिशा में ले जाने की कोशिशः चंद्रशेखर राव

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से इंटरमीडिएट स्तरीय (कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिंदी टंकण अहर्ता धारक पद हेतु) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का विज्ञापन फरवरी के दूसरे सप्ताह की जगह अब अप्रैल माह के पहले हफ्ते में जारी होगा. परीक्षा ओएमआर बेस्ड होगी.

परीक्षा मई के दूसरे सप्ताह की जगह मई के दूसरे सप्ताह में होगी. रिजल्ट अगस्त की जगह सितंबर माह के तीसरे सप्ताह में प्रकाशित कर दिया जायेगा.

इसी तरह तकनीकी और विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का विज्ञापन फरवरी माह की जगह मई माह के प्रथम सप्ताह में जारी किया जायेगा. परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी. जो मई की जगह जुलाई माह के तीसरे सप्ताह में ली जायेगी. वहीं अगस्त की जगह सितंबर के प्रथम सप्ताह में परीक्षाफल प्रकाशित किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें :IPL 2022 : MS Dhoni हो सकते हैं IPL 2022 से बाहर, CSK को बड़ा झटका,जानें क्या है वजह

मैट्रिक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा ओएमआर पर होगी

मैट्रिक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा ओएमआर बेस्ड होगी. जिसका विज्ञापन मार्च की जगह अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में जारी किया जायेगा. परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह में ली जायेगी और अगस्त के दूसरे सप्ताह में परीक्षाफल प्रकाशित कर दिया जायेगा.

इंटर स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा का विज्ञापन अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में निकाला जायेगा. जिसकी परीक्षा जून माह के तीसरे सप्ताह में ली जायेगी और परीक्षा फल अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में जारी किया जायेगा. यह परीक्षा ओएमआर आधारित होगी.

आईटीआई इंस्ट्रक्टर के लिए विज्ञापन अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी किया जायेगा. परीक्षा जून के पहले हफ्ते में कंप्यूटर बेस्ड होगी. रिजल्ट जुलाई के दूसरे सप्ताह में जारी होगा.

इसे भी पढ़ें :कांग्रेस MLA ने 37 मिनट में पुलिस अफसर को दी 103 गन्दी-गन्दी गालियां, दर्ज करवाना चाह रहे थे झूठा केस

Related Articles

Back to top button