
Ranchi: राज्य में 2018 के बाद से नये सोलर हाइमास्ट लाइट नहीं लगे हैं. न ही इसके लिये टेंडर निकाला गया. झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी जेरेडा की ओर से पिछले तीन साल में टेंडर नहीं निकाला गया. वहीं पिछले साल इसके लिये टेंडर निकाला गया. जिससे अब जेरेडा की ओर से रद्द करने की तैयारी की जा रही है.
जेरेडा की ओर से इस संबध में ऊर्जा विभाग को पत्र लिखा गया है. जो टेंडर रद्द करने से संबंधित है. जेरेडा ने पिछले साल हाईमास्ट लाइट के लिये टेंडर निकाला था. टेंडर फाइनल होने से राज्य में 200 हाईमास्ट लाइट लगाये जाते. बता दें साल 2017 के बाद से पूर्व सरकार ने जेरेडा की फंडिंग रोक रखी थी. जिसके कारण जेरेडा की कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर रोक लगा दी गयी थी. वहीं कई ऐसी योजनाएं अभी जेरेडा की ओर से चलायी जा रही है, जो पहले की है.
इसे भी पढ़ेंःटेरर फंडिंग केस: आरोपियों की याचिका पर सुनवाई, 17 अगस्त तक बढ़ा अंतरिम राहत का आदेश
मुख्य सचिव ने दिया था संदेहास्पद टेंडरों को रद्द करने का आदेश
कुछ दिन पहले मुख्य सचिव की ओर से टेंडरों के संबध में पत्र जारी किया गया था. जिसमें संदेहास्पद टेंडरों को रद्द करने की बात की गयी है. ऐसे में जेरेडा ने हाइमास्ट लाइट के टेंडर को रद्द करने का निर्णय लिया है. और विभाग को पत्र लिखा है. टेंडर रद्द होने से राज्य में दो सौ हाइमास्ट लाइट नहीं लग पायेंगे. इसके तहत टेंडर का एनआइटी कैंसल कर दिया जायेगा. इसके लिये टेंडर में भाग लेने वाली एजेंसियों को भी सूचित किया जायेगा. कुछ एजेंसियां है जो इस काम के लिये लगभग तय थी. लेकिन टेंडर अब तक फाइनल नहीं हुआ था.
2018 के लक्ष्य पर की जा रही टेंडर
जेरेडा की ओर से पिछले साल 2018 के लक्ष्य पर टेंडर निकाला गया. साल 2018 में जेरेडा की ओर से 200 हाइमास्ट लाइट लगाये जाने थे. फंडिंग के कारण जेरेडा ने टेंडर नहीं निकाला. ऐसे में राज्य में पिछले दो साल सोलर हाइमास्ट लाइट लगाने की योजना थी. राज्य में सोलर हाइमास्ट लाइट सुदूर क्षेत्रों में लगाये जाते हैं. साल 2016-17 में कुल 75 हाइमास्ट राज्य में लगाये गये. जिसका काम अब तक जारी है.
इसे भी पढ़ेंःDGP एमवी राव की अपील- हर संभव सावधानी के साथ मनाएं बकरीद





I used to be able to find good info from your blog posts.
I always spent my half an hour to read this web site’s articles or reviews daily along with a mug of coffee.
These are actually great ideas in concerning blogging.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Like!! I blog frequently and I really thank you for your content. The article has truly peaked my interest.