
Ranchi : उच्च न्यायालय के डबल बेंच के आदेश के बाद झारखंड लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को छठी जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की संशोधित मेरिट लिस्ट जारी कर दिया है. संशोधन के बाद 60 लोगों के नाम हटाये गये हैं और 60 नये लोगों के नाम जोड़े गये हैं. मेरिट लिस्ट में प्रशासनिक सेवा में कुल 143 लोगों का चयन हुआ है. इसमें अनारक्षित से 86, ईबीसी से 08, एससी से 15 और एसटी से 34 उम्मीदवार शामिल हैं. झारखंड वित्त सेवा में 104 उम्मीदवार हैं. इनमें से अनारक्षित श्रेणी से 52, ईबीसी श्रेणी से 11, एससी से 11 और एसटी श्रेणी से 30 उम्मीदवार हैं. वहीं शिक्षा सेवा में 36 उम्मीदवार हैं. जिसमें अनारक्षित श्रेणी से 19, एससी श्रेणी से 6 और एसटी श्रेणी से 11 उम्मीदवार हैं.
[better-wp-embedder width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”357398″ /]
इसी तरह कोऑपरेटिव सर्विस में 9 उम्मीदवार हैं. जिसमें अनारक्षित श्रेणी से 3, ईबीसी से एक, एससी से 2 और एसटी से 3 उम्मीदवार हैं.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand NEWS : ढीबरा के अवैध खनन के रोक के लिए बनी नई नियमावली, ढीबरा डंप के निष्पादन के पहले होगा पूरा आकलन
सोशल सिक्योरिटी सर्विस में तीन उम्मीदवार हैं. जिसमें आरक्षित से दो और एसटी से एक उम्मीदवार हैं. सूचना सेवा में 7 उम्मीदवार हैं.
इसमें आरक्षित से छह और एससी से 1 उम्मीदवार हैं. झारखंड पुलिस सेवा में 6 उम्मीदवारों का चयन हुआ है. जिसमें अनारक्षित से 3, बीसी वन से 1 और एससी से दो उम्मीदवार हैं. प्लानिंग सर्विस में 18 उम्मीदवार हैं. जिसमें अनारक्षित से नौ, ईबीसी से एक, बीसी 2 से एक, एससी से 2 और एसटी से पांच उम्मीदवार हैं.
इसे भी पढ़ें :रांची : नगर आयुक्त ने स्टैंडिंग कमिटी की बैठक बुलाने को लेकर भेजी फाइल, बजट का प्रस्ताव शामिल करने का मेयर ने दिया निर्देश




