
Ranchi : झारखंड लोकसेवा आयोग ने राज्य के युवाओं को एक अच्छी खबर दी है. सातवीं से 10 वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के लिए अब उम्मीदवारों को 600 रुपये की जगह केवल 100 रुपये ही देने होंगे. आयोग ने इस बाबत सूचना जारी कर दी है.
आयोग ने कहा है कि अब परीक्षा शुल्क के रूप में जेनरल, बीसी वन और टू एवं इडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 100 रुपये देने होंगे. वहीं राज्य के एससी, एसटी और आदिम जनजाति के उम्मीदवारों को केवल 50 रुपये ही लगेंगे.
इसे भी पढ़ें :रांची के जेलर की हत्या की सुपारी लेनेवाला इनामी गैंगस्टर लखनऊ में धराया, खोले कई राज
252 पदों लिए निकला है आवेदन
आयोग ने विभिन्न विभागों में वर्ष 2017, 2018, 2019 और 2020 की कुल 252 रिक्तियों के लिए संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा का आवेदन जारी किया है. आयोग ने पहले चरण प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन जारी किया है. यह परीक्षा 2 मई 2021 को ली जायेगी.
इस परीक्षा में शामिल होने को इच्छुक उम्मीदवारों को 15 फरवरी से आवेदन करना होगा. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और इच्छुक उम्मीदवार जेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन करना होगा. आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च 2021 तक चलेगी.
इसे भी पढ़ें :धर्म परिवर्तन कर इस्लाम या ईसाई धर्म अपनाने वाले दलितों को नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ




