JharkhandLead NewsRanchi

चाईबासा डीसी को सरायकेला-खरसावां और जामताड़ा डीसी को दुमका का मिला अतिरिक्त प्रभार

Ranchi: राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. उपायुक्त सरायकेला खरसावां अरवा राजकमल के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के कारण उनके वापस लौटने तक की अवधि के लिए अनन्य मित्तल उपायुक्त पश्चिम सिंहभूम चाईबासा को अपने कार्यों के साथ तो उपायुक्त सरायकेला खरसावां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. उपायुक्त दुमका रवि शंकर शुक्ला के भी 19 दिसंबर से 13 जनवरी तक प्रशिक्षण कार्यक्रम में जाने की वजह से उनके वापस लौटने की अवधि तक उपायुक्त जामताड़ा जिला फैज अहमद मुमताज को अपने कार्यों के साथ तो उपायुक्त  दुमका का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

इसे भी पढ़ें: नए DGP की नियुक्ति पर झारखंड सरकार यूपीएससी को 23 दिसंबर तक दे जवाब: सुप्रीम कोर्ट

Related Articles

Back to top button