JharkhandRanchi

पत्रकारों के ऊपर समाज की बहुत बड़ी जिम्मेदारी: राज्यपाल

Ranchi: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि पत्रकारों के ऊपर समाज की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. पत्रकारों को अपने समाचारपत्र/पत्रिका/मीडिया संस्थानों/ब्लॉग के माध्यम से अच्छी और ज्ञानवर्धक बातें समाज को बतानी चाहिए. उन्हें सदा निष्पक्ष पत्रकारिता करनी चाहिए.

राज्यपाल ने उक्त बातें वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन राज्यों से प्रकाशित होनेवाली मासिक हिंदी समाचार पत्रिका ‘माई स्टेट’ के विमोचन के अवसर पर कही.

इसे भी पढ़े:झारखंड प्रदेश कांग्रेस में अंतर्कलह की सुगबुगाहट को तेजी दे गया बेरमो उपचुनाव

उन्होंने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ कहा गया है. इसलिए इसे सदा समाज के सजग प्रहरी की भूमिका का निर्वहन करना चाहिए. जनता को जागरूक करना और भ्रम दूर करना, यह अच्छी पत्रकारिता का गुण है. समाज में कई तरह की भ्रांतियां फैली रहती हैं. इन भ्रांतियों को दूर करने की जिम्मेदारी हमारे मीडिया जगत व पत्रकारों की है.

राज्यपाल ने समाचार पत्रिका माई स्टेट के संपादक मंडल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पत्रिका निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुए अपने अच्छे-अच्छे विचारों और आलेखों से समाज का सजग प्रहरी बने, पथ-प्रदर्शक बने.

वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झारखंड संपादक चंदन मिश्र औऱ बिहार के संपादक कृपाशंकर सिंह आदि जुड़े थे.

इसे भी पढ़े: ‘जल्द खोले जायें स्कूल-कॉलेज’- विधायक अंबा प्रसाद ने सीएम को लिखा पत्र

Related Articles

Back to top button