JharkhandJharkhand Vidhansabha Election

#JharkhandElection : #JMM 8 नवंबर को जारी करेगा पहले चरण के प्रत्याशियों की सूची

Ranchi :  झारखंड विधानसभा सीटों  के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) 8 नवंबर को पहले चरण के प्रत्याशियों की सूची जारी करेगा. सूची जारी करने से पहले 6 नवंबर पार्टी की केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलायी गयी है. बैठक में चुनावी रणनीति, महागठबंधन की स्थिति सहित प्रत्याशियों के चयन पर विस्तार से चर्चा की जायेगी.

सूत्रों का दावा है कि कांग्रेस चुनाव कमिटी की बैठक भी सोमवार 4 नवंबर को प्रदेश मुख्यालय में रखी गयी है. इसमें महागठबंधन के तहत कांग्रेस को मिलने वाली सीटों पर विचार-विमर्श किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : ElectionCommission के सी-विजिल एप से करें आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत, 100 मिनट में होगी कार्रवाई

पहले चरण में 30 नवंबर को 13 सीटों पर होगा चुनाव

बता दें कि चुनाव आयोग झारखंड में पांच चरणों में चुनाव कराने की घोषणा कर चूका है. पहले चरण का चुनाव 30 नवंबर को कुल 13 सीटों पर होगा. इसमें चतरा (एसटी), गुमला (एसटी), विशुनपुर (एसटी), लोहरदगा (एसटी), मनिका (एसटी), लातेहार (एससी), छतरपुर (एससी), पांकी, डाल्टनगंज, विश्रामपुर, हुसैनाहबाद, गढ़वा और भवनाथपुर सीट शामिल है.

इसे भी पढ़ें : धनबाद: दिनदहाड़े तीन राउंड चली गोली, पीड़ित ने कहा- ढुल्लू समर्थक ने की फायरिंग

जेएमएम कार्यकारिणी समिति की बैठक 6 को

जेएमएम महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने बताया है कि पहले चरण के पार्टी प्रत्याशियों के नाम जारी करने से पहले गुरुजी के आवास पर केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलायी गयी है. समिति की बैठक 6 नवंबर को बुलाई गयी है.

बैठक पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन के मोरहाबादी स्थित आवास में होगी. माना जा रहा है कि बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति, महागठबंधन के तहत पार्टी को मिली सीटें, प्रत्याशियों के नामों पर विचार विमर्श होगा.

इसे भी पढ़ें : महागठबंधन पर बनी पेंच को सुलझाकर जल्द करेंगे सीटों का खुलासा: हेमंत सोरेन

 

 

Related Articles

Back to top button