
Chakradharpur: झारखंड कैबिनेट से 1932 खतियान आधारित स्थानीयता, 27 प्रतिशत ओबीसी, 28 प्रतिशत आदिवासी एवं 12प्रतिशत दलित आरक्षण बिल पारित होने की खुशी में झामुमो की ओर से चक्रधरपुर में अबीर गुलाल लगाकर ढोल नगाड़े के साथ जुलूस निकाला. जुलूस प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माला अर्पण कर निकाला गया. उसके बाद जुलूस रांची -चाईबासा मुख्य मार्ग होते हुए पवन चौक पहुंचा. इसके बाद ओवरब्रिज होते हुए पोटका स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पहुंचकर समापन किया गया जहां प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया. इस दौरान झामुमो नेताओं ने जोरदार नारा लगाते हुए कहा कि हम जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिंदाबाद,झामुमो जिंदाबाद, विधायक सुखराम उरांव जिंदाबाद आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे. जुलूस नगर व प्रखंड कमेटी के तरफ से निकाला गया था।.जुलूस के दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई.
सरकार ने जनता से जो वादा किया था वह पूरा किया: सन्नी उरांव
झामुमो के युवा नेता सह गुरु जी आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि झामुमो ने जनता से जो वादा किया था उसे हेमंत सरकार ने पूरा किया है इसलिए आज आभार जुलूस निकाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हित में कार्य कर रही है . 2024 में भी जनता के आशीर्वाद से झामुमो की सरकार बनेगी.
जुलूस में ये थे शामिल
झामुमो के जुलूस में गुरु जी आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव, राहुल आदित्य, दिनेश जना,मुन्ना खान, सरवन निहाल, पीरु हेंब्रम, विनय प्रधान ,प्रदीप महतो ,महेंद्र पूर्ती, सेलाई मुंडा, टिंकू प्रधान सहित काफी संख्या में झामुमो के नगर और प्रखंड कमेटी के सदस्य महिला पुरुष शामिल थे.




