Crime NewsHazaribaghJharkhand

JMM नेता विनोद किस्कू समेत कई लोगों पर कोयला उठाव पर 30 रुपये प्रति टन रंगदारी मांगने का आरोप

Hazaribag: जेएमएम नेता विनोद किस्कू, लखनलाल महतो और राजेश टुडू पर कोयला उठाव करने लिए 30 रुपये प्रति टन रंगदारी मांगने का आरोप लगा है. यह आरोप गिद्दी थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद असलम अंसारी ने लगाया है.

असलम अंसारी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मैं कोयला कारोबारियों के कोयला उठाव का काम करता हूं. असलम को गिद्दी सी कोलियरी से जेवीके कंपनी का 1000 टन कोयला उठाव का काम मिला है, जो पंजाब के कोला पावर प्लांट पतरातू रेलवे साइडिंग से होकर जाता है.

असलम अंसारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोयला उठाव का काम मिलते ही राजेश टुडू और लखनलाल महतो के द्वारा 30 रुपये प्रति टन रंगदारी देने की बात कही गयी. असलम के द्वारा रंगदारी दिये जाने से मना करने पर धमकी देते हुए कहा- काम नहीं करने देंगे.

इसे भी पढ़ें – पलामू: 826 हुए कोरोना मरीज, अंगरक्षक के पॉजिटिव होते ही होम क्वारेंटाइन हुए हुसैनाबाद विधायक

कोयला लदा ट्रक को रोक दिया गया

असलम अंसारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीते 28 जुलाई को विनोद किस्कू, लखनलाल महतो और राजेश टुडू ने गिद्दी ट्रैकर स्टैंड में बुलाया और कहा कि तुमको अगर काम करना है तो 30 रुपये प्रति टन के हिसाब से पैसा देना होगा. नहीं तो काम नहीं करने देंगे. और तुमको जेल भेजवा देंगे. क्योंकि तुम्हे पता है मेरी पार्टी की सरकार है और हमलोग जेएमएम के आदमी हैं.

4 अगस्त को जब असलम ट्रक को चेकपोस्ट में घुसाने लगा तो राजेश टुडू और लखनलाल महतो ने 40-50 लडकों को भेज उसे रुकवा दिया और कहा- हमलोग जो बोले हैं उसको पूरा करो. इसके बाद ही गाड़ी लगेगी.

असलम अंसारी ने कहा कि पहले भी इन लोगों के द्वारा कई बार गाड़ी रोककर रंगदारी मांगने का काम किया गया है. दिसंबर 2019 में बीकेबी का काम सरफुल हक को मिला तो ये लोगों के द्वारा 20 रुपये प्रति टन रंगदारी मांगी गयी थी जिसकी शिकायत गिद्दी थाना में की गयी थी.

इसे भी पढ़ें – मशहूर शायर राहत इंदौरी नहीं रहे, कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे

7 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button