NEWS

उपचुनाव में जीत पर विधायक के साथ गिरिडीह में भी झामुमो व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Giridih: उपचुनाव में दुमका से झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन और बेरमो से कांग्रेस प्रत्याशी जयमंगल सिंह की जीत का जश्न मंगलवार को गिरिडीह में भी मनाया गया. सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के नेत्तृव में महागठबंधन के नेता इस दौरान शहर के टावर चौक पर जुटे और जमकर आतिशबाजी की.

समर्थकों ने मौके पर एक-दूसरे को गुलाल भी लगाया. दोनों सीटों पर हुए उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशियों को मिली जीत का उत्साह समर्थकों में देखते ही बन रहा था. ऐसे में गठबंधन के समर्थकों ने कोई मौका नहीं छोड़ा और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई देते दिखे.

टावर चौक पर ही कार्यकर्ताओं ने मिठाई भी बांटा. इधर दोनों उपचुनावों में मिली जीत के बाद महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के बीच विधायक सोनू ने कहा कि हेमंत सरकार के नौ माह के कार्यकाल पर दोनों विस के वोटरों ने समर्थन दिया.

बेहतर विकास का विजन हेमंत सरकार पर लोगों ने मुहर लगायी है. कांटे की टक्कर के बीच मिली जीत पर खुशी जाहिर करते हुए विधायक सोनू ने कहा कि जीत का असली जश्न चुनौतीपूर्ण ही होता है.

इधर विजय जुलूस में झामुमो अध्यक्ष संजय सिंह, अजीत कुमार पप्पू, शाहनवाज अंसारी, अभय सिंह, राकेश रंजन, राकेश सिंह उर्फ रॉकी, प्रमिला मेहरा के अलावे कांग्रेस अध्यक्ष नरेश वर्मा, कांग्रेस नेता प्रो मुकेश साहा, ज्योतिन्द्र प्रसाद, महमूदअली खान लड्डू समेत कई समर्थक मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button