
Kolkata: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक और संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है. उसका नाम मुशर्रफ हुसैन उर्फ मूसा है. वह मूल रूप से मुर्शिदाबाद जिले का रहने वाला है.
एनआइए की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि उसे सोमवार को राजधानी कोलकाता से गिरफ्तार किया गया था. वह बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के बेंगलुरु बर्दवान मॉड्यूल का सक्रिय सदस्य है.
मार्च 2018 में वह बेंगलुरु गया था. तब उसके साथ आसिफ इकबाल नाम का एक और आतंकवादी था, जिसने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था. इसी रुपये से दोनों भारत के विभिन्न हिस्से में आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे.
इसे भी पढ़ें : #JSLPS की नियुक्ति प्रक्रिया में नहीं है पारदर्शिता, मनमाने तरीके से होती है नियुक्ति
फंड के इंतजाम के लिए बेंगलुरु में डकैती
मूसा का संपर्क जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश के अन्य आतंकियों जैसे जाहिद उल इस्लाम, कादर गाजी, हबीबुर्रहमान, आदिल शेख और नाजिर शेख के साथ भी था.
इन सभी ने मिलकर अप्रैल 2018 में बेंगलुरु में एक डकैती को अंजाम दिया था ताकि आतंकी वारदात के लिए फंड का इंतजाम हो. कोलकाता में आतंकी की गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर बेंगलुरु ले जाने की तैयारी की जा रही है.
वहीं पर इन लोगों ने आतंकी वारदात को अंजाम देने की तमाम योजनाएं बनायी थीं.
इसे भी पढ़ें : #Internet के अभाव में धूल फांक रहा रांची यूनिवर्सिटी का इन्फॉर्मेशन व नॉलेज ई-सेंटर




