BiharMain Slider

महागठबंधन में तकरार: मांझी ने बुलाई 10 जुलाई को कोर कमेटी की बैठक

Patna: बिहार महागठबंधन में शामिल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्च ( HAM) ने 10 जुलाई को पार्टी के कोर कमेटी की बैठक बुलाई है. माना जा रहा है कि इस दिन पार्टी सुप्रीमो जीतन राम मांझी महागठबंधन को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Chatra: स्कूल प्रबंधक से 5 लाख की रंगदारी मांगने वाले दो अपराधी बिहार से गिरफ्तार

दरअसल, जीतन राम मांझी काफी दिन से महागठबंधन में समन्वय समिति बनाने की मांग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि उनकी पार्टी द्वारा दी गई समय सीमा की मियाद खत्म हो जाने के बाद यह एक महत्वपूर्ण बैठक हैं और इस बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे.

जीतन राम मांझी के अनुसार, कांग्रेस ने कहा है कि वे ( महागठबंधन में ) 10 जुलाई तक चीजों को सुलझा लेंगे. मांझी ने कहा कि अगर वे मध्यस्थ कर हमारी मांग पूर्ण करने में सक्षम हैं तो ठीक है, नहीं तो हम 11 तारीख हम अपने फैसले की घोषणा करेंग.

ये भी पढ़ें- धनबाद में नर कंकाल मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए जीतन राम मांझी समन्वय समिति के गठन की मांग कर रहे हैं. इस बबात HAM ने 26 जून को बैठक भी की थी और 30 जून तक समय भी दिया था, लेकिन अब तक कोई फैसला नहीं हो सका है. ऐसे में मांझी 10 जुलई को पार्टी की बैठक बुलाई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button