
Mumbai : आज से Indian Premier League की शुरुआत हो गई है. ऐसे में अगर आप भी Cricket लवर और IPL के फैन हैं तो बड़ी खुशखबरी है. क्योंकि अब आप बिना TV के IPL के मैच देख सकते हैं वो भी फ्री में.
जी हां, रिलायंस जिओ ने फ्री में IPL देखने का इन्तजाम कर दिया है. Jio ने एक खास Cricket Add-On Prepaid Plan लॉन्च किया है जिसके तहत आप आराम से IPL का मजा उठा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें:यमन में भी युद्ध शुरू, हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर सऊदी अरब ने की भीषण बमबारी
15GB हाई-स्पीड इंटरनेट मिलेगा
Jio के इस नए Cricket Add-On Plan में आपको कई बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. Jio के इस नए प्लान की कीमत 279 रुपये है. इस प्लान को खरीदने वाले यूजर्स को Jio की तरफ से Disney+Hotstar Mobile का एक साल का सब्सक्रिप्शन और कुल मिलाकर 15GB हाई-स्पीड इंटरनेट दिया जाएगा. इस प्लान की वैलिडिटी आपके मौजूदा प्लान जितनी होगी.
इसे भी पढ़ें:Bangla Protest: बंगभाषियों को नाराज कर गया रेलवे का यह कदम, कहा- जल्द फैसला बदले
खास यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है प्लान
Jio के इस नए प्लान को कंपनी के सारे यूजर्स के लिए जारी नहीं किया गया है. ये प्लान टेलीकॉम कंपनी के कुछ खास यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है. दरअसल, इस प्लान को लेकर कंपनी की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी किया जा रहा है जो कुछ ही जियो यूजर्स के पास पहुंच रहा है.
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके लिए ये प्लान उपलब्ध है या नहीं तो आप जियो के मोबाइल ऐप पर जाकर चेक कर सकते हैं.
यदि आपको Jio Cricket Add-On Plan नहीं मिलता है तो भी निराश होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि Jio और भी कई सारे ऐसे प्लान ऑफर कर रहा है जिनमें आपको IPL के मैच देखने की सुविधा मिल जाएगी. Jio का 499 रुपये वाला प्रीपेड प्लान और 25 रुपये से शुरू होने वाले डेटा प्लान्स आपके लिए उपलब्ध हैं.
इसे भी पढ़ें:56th National Cross Country Girls U-20 एवं SAFF Cross Country Girls Team चैंपियनशिप में आशा किरण बारला को स्वर्ण




