
Jamshedpur : आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह और आदित्यपुर विकास समिति ने जन सहयोग से अलाव के लिए 50 क्विंटल लकड़ी दी गयी. इस लकड़ी को आदित्यपुर नगर निगम के सभी वार्डों में अलाव के लिए बांटे जायेंगे. लकड़ी के वाहन को पुरेंद्र नारायण सिंह और टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज ने हरी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. पुरेंद्र ने कहा कि नगर निगम की ओर से ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था ऊंट के मुंह में जीरा जैसी की गयी है. एक-दो दिन कुछ जगहों पर अलाव जलाया गया, जबकि ठंठ अभी भी चरम पर है.
एक सप्ताह तक करे व्यवस्था
कम से कम एक सप्ताह और अलाव की व्यवस्था किया जाना चाहिये. अलाव के लिये स्थान चिन्हित करने के लिये दित्यपुर 2 के समाजसेवियों और पार्षद की ओर से सुझाव मांगा गया था. सभी से प्राप्त सुझावों के आधार पर चिन्हित किए गये स्थानों पर 16 जनवरी को अलाव के लिए 50 क्विंटल लकड़ी की व्यवस्था कर दी गयी है. जबतक ठंड रहेगी तबतक विकास समिति अलाव का वितरण करेगी.
ये थे मौजूद
पूर्व पार्षद संदीप साहू, राजद नेता देव प्रकाश, युवा समाजसेवी राकेश कुमार, बैजू यादव, युवा समाजसेवी अनिल प्रसाद, वरिष्ठ समाजसेवी बैकुंठ चौधरी, अधिवक्ता संजय कुमार, मिथिलेश झा, मनोज कुमार ठाकुर, गजेंद्र झा आदि मौजूद थे.
आदित्यपुर : बेटी को ट्रेन में बैठा कर दूसरे मकान में सोयी थी महिला, इधर चोरों ने साफ कर दिया घर




