JharkhandRamgarh

रामगढ़ : जय सरना ट्रस्ट की तरफ से किया गया वृक्षारोपण

Ramgarh : रामगढ़ के अरगड्डा झोपड़ी में आदिवासी सरना प्रार्थना सभा जय सरना ट्रस्ट ने सरना स्थान में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया. इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि धर्मगुरु कृष्णा उरांव, केंद्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय सचिव किरण मुंडा उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें :देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ राजद का प्रदर्शन, तेजस्वी के आह्वान पर महंगाई का विरोध शुरू

मौके पर मुख्य अतिथियों ने यह संदेश दिया है कि आज हमलोगों ने फलदार व छायादार वृक्षारोपण किया है. हर एक व्यक्ति को एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करेंगे.

मौके पर समाजसेवी दीपक ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ आवश्यक हैं. पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से बेचन पाहन, राजू पाहन, रतु पाहन, मंजू पहनाईन, सुनीता पहनाई, रावनी, गोपाल, आशीष, अभय, छोटू, दिलीप, सूरज, विशाल यादी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें :तीसरी लहर : टेस्टिंग, ट्रैकिंग, आइसोलेशन, ट्रीटमेंट और वैक्सीनेशन से ही थम सकती है कोरोना की थर्ड वेब

Related Articles

Back to top button