
Ranchi: राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो तापमान में दो मई को राज्य का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. जबकि, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. जिससे लोगों को गर्मी का एहसास नहीं होगा. यहां चार मई तक विभाग ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना व्यक्त की है. जबकि कुछ इलाकों में बादल छाये रहेंगे. विभाग की मानें तो इस दौरान थंडरिंग के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी. जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. विभाग की मानें तो एक मई से लेकर चार मई तक तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जायेगी.
चार मई के बाद तापमान में वृद्धि की संभावना
विभाग की मानें तो चार मई के बाद तापमान में वृद्धि दर्ज की जायेगी. जो धीरे धीरे चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होगी. हालांकि इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों विशेषकर दक्षिणी हिस्से में बारिश की संभावना है. वहीं, एक मई को भी राज्य के उत्तरी पूर्वी जिलों में बारिश हुई. पांच मई से विभाग ने तापमान में वृद्धि की बात कही है. बता दें 20 अप्रैल से जारी बारिश और बादल छाये रहने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. 20 अप्रैल के पहले राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 43 में कमी दर्ज की गयी.
इन जिलों में हुई बारिश
वहीं, खबर लिखें जाने तक दो मई को भी कुछ जिलों में बारिश दर्ज की गयी. जिसमें बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, साहेबगंज और गोड्डा जिला है. जहां बारिश रिकॉर्ड किया गया.
इसे भी पढ़ें: रतन हाइट्स मामले में प्रार्थी की ओर से बहस पूरी, 10 मई को होगी अगली सुनवाई




