
Hazaribagh: जिले के कटकमसांडी रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार की देर रात उग्रवादियों ने जमकर उत्पात मचाया. उग्रवादियों ने तीन हाइवा समेत चार लोडर को आग के हवाले कर दिया.
वाहनों में आग लगाने की घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल कायम है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है. वहीं इस घटना की जिम्मेदारी टीपीसी उग्रवादी संगठन ने ली है.
इसे भी पढ़ें- #Jamshedpur: BJP की नई सदस्या पूर्व IAS सुचित्रा सिन्हा के कोल्हान से चुनाव लड़ने की अटकलें
कोयला ढोने के काम में लगे थे सभी वाहन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कटकमसांडी रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार की देर रात कोल डंप से कोयला ढोने के काम में सभी वाहन लगे हुए थे. इसी दौरान सोमवार की देर रात आये उग्रवादियों ने सभी सातों वाहनों में आग लगा दी.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी. इस घटना में किसी अन्य उग्रवादी संगठन का हाथ होने की आशंका जतायी जा रही थी, लेकिन टीपीसी उग्रवादी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी ली है.
इसे भी पढ़ें- हड़बड़ी में क्यों है सरकार, काम पूरा हुए बिना ही सीएम ने 180 फ्लैट का किया उद्घाटन
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
वाहनों में आगजनी की घटना टीपीसी उग्रवादी संगठन ने दिया है. फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के पीछे की वजह क्या है.
हालांकि वाहनों में आगजनी करने की घटना के पीछे लेवी नहीं देने का मामला सामने आ रहा है. पुलिस आगजनी में शामिल उग्रवादी की पहचान करने में जुटी है.
इसे भी पढ़ें- PM मोदी पहुंचे सऊदी अरब, शाह सलमान से होगी द्विपक्षीय बातचीत
क्या कहना है एसपी का
हजारीबाग एसपी ने घटना के बारे में कहा कि टीपीसी उग्रवादी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी ली है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. जल्द ही घटना में शामिल उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.




