JharkhandRanchi

झारखंड: होली की छुट्टी में हो सकता है बदलाव

Ranchi: झारखंड में होली की छुट्टी में बदलाव हो सकता है. विभिन्न बैंक संगठनों ने सरकार से होली की छुट्टी में संशोधन करने का अनुरोध किया है. राज्य सरकार ने पूर्व निर्धारित कैलेंडर के अनुसार 25 मार्च सोमवार को होली का अवकाश घोषित कर रखा है, लेकिन इसे बदला जा सकता है.

संभावना है 26 को होली का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये. चूंकी राज्य में 24 मार्च, रविवार को होलिका दहन है और ग्रहों की चाल की वजह से इसके एक दिन बाद 26 को होली मनाने की सूचना है. ऐसे में सरकार इस पर विचार कर रही है. संभावना है कि कार्मिक विभाग कोई संशोधन आदेश निकाले.

Related Articles

Back to top button