Crime NewsGiridihJharkhand

Giridih: दहेज प्रताड़ना के आरोप में भाजपा नेता का भाई गिरफ्तार

Giridih: गिरिडीह की बेंगाबाद थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोपी विशाल कुमार को गुरुवार को जेल भेज दिया. जबकि पीड़िता का पति सह भाजपा नेता विवेक कुमार अब भी फरार है. पुलिस मुख्य आरोपी को दबोचने के प्रयास में जुटी हुई है.

बेंगाबाद के एसआई सुनील सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर विशाल कुमार को शहर के मकतपुर स्थित एक अपार्टमेंट से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया और मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया.

इसे भी पढ़ें:सरकार से शेयर करें आदर्श बजट का आइडिया, ‘हमर अपन बजट’ एप का करें इस्तेमाल

बेंगाबाद थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने जेल भेजने के बाद इसकी पुष्टि की. जेल भेजा गया आरोपी बेंगाबाद के चपुआडीह गांव का रहने वाला है. केस दर्ज होने के बाद से ओएसडी का भाई विशाल कुमार मकतपुर के एक अपार्टमेंट में किराये पर रहा था.

जानकारी के अनुसार दोनों भाइयों के खिलाफ प्रीति कुमारी ने बेंगाबाद थाना में केस दर्ज कराया थी. पीड़िता के दिए आवेदन के आधार पर बेंगाबाद थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 190/21 केस दर्ज कर अनुसंधान में जुटी तो मामले को सही पाया.

इसे भी पढ़ें:‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के फेमस एक्टर की हुई मौत, फैंस को लगा गहरा सदमा!

Related Articles

Back to top button