
Ranchi: पुलिस अब सिर्फ लिखापढ़ी और अपराधियों की धर-पकड़ ही नहीं करेगी, बल्कि प्राथमिक उपचार भी करेगी. पुलिस का पहला काम घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को प्राथमिक उपचार देना होगा, ताकि उसकी जान का खतरा कम किया जा सके. आमतौर पर किसी एक्सीडेंट या आपराधिक वारदात में पहुंचने वाली पुलिस सबसे पहले घायल को अस्पताल भेजने का प्रयास करती है. इसमें देर होने पर पीड़ित को अपनी जान गंवानी पड़ जाती है. ऐसी ही स्थितियों से निपटने के लिए देवघर पुलिस द्वारा बुधवार को फर्स्ट एड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन डाबर ग्राम स्थित पुलिस लाइन के संसद भवन में किया गया. प्रशिक्षण शिविर में सदर अस्पताल के डॉ दिवाकर पासवान ने पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को फर्स्ट एड के बारे में जानकारी दी. उन्होने विषम परिस्थिति में प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी. डॉक्टरो ने प्रशिक्षण के दौरान मृत शरीर उठाने, हत्या और आत्महत्या के बीच अंतर बताया. मौके पर देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: झारखंड घूमने को 3 वर्ष पहले आए 2 लाख विदेशी टूरिस्ट, अब दो वर्षों में 2000 सैलानी भी नसीब नहीं




