
Ranchi: राजस्थान के उदयपुर शहर में चेतक सर्कल स्थित भण्डारी दर्शक मण्डप के खेल मैदान में आयोजित 33वीं राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता का समापन हो गया. इस प्रतियोगिता में भारत के सभी राज्यों से 800 प्रतियोगियों ने भाग लिया. इसमें झारखंड से 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया. इन खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण, 6 रजत और 1 कांस्य पदक लेकर बुधवार को रांची पहुंचे. रांची पहुंचने पर सभी विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया किया गया । झारखंड टीम के स्वागत में झारखंड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा खेलप्रेमियों में दिनेश नायक, हर्ष आनंद, राहुल कुमार, सत्यजित, उज्ज्वल तथा ऋतिक कुमार उपस्थित थे.




