DhanbadJharkhandLead News

झारखंड में सरपंच और पंच का भी हो चुनाव : AAP

Ranchi/Dhanbad : आम आदमी पार्टी के झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की एक बैठक धनबाद में आप के प्रदेश संयोजक डी.एन.सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में प्रदेश कमेटी, सभी जिला के जिला प्रभारी, जिला संयोजक व अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया.

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुये प्रदेश संयोजक डीएनसिंह ने कहा कि झारखंड निर्माण के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए आम आदमी पार्टी गांव-गांव में सदस्यता अभियान चलायेगी. झारखंड आंदोलन के शहीदों की कुर्बानी बेकार नहीं जायेगी.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह : डुमरी में आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वारा शिविर, मंत्री समेत डीसी व एसपी हुए शामिल

कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति एक प्रस्ताव पारित किया गया कि झारखंड में पंचायती राज व्यवस्था में सरपंच और पंच का भी चुनाव किया जाना चाहिये. झारखंड सरकार पंचायती राज अधिनियम में इसके लिए संसोधन करें. सरपंच और पंच के चुनाव से न्यायालय में बढ़ते मुकदमों की संख्या भी कम होगी. बैठक में सर्वसम्मति से यह भी पारित किया गया कि झारखंड में होने वाले हर चुनाव आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी.

प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार ने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए जिला, प्रखंड, पंचायत और ग्राम स्तर पर कैंप लगाया जायेगा. प्रदेश सचिव आबिद अली ने कहा कि सदस्यता अभियान का हर सप्ताह समीक्षा की जायेगी. प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है.
बैठक को आम आदमी पार्टी के कार्यकारी सचिव डॉ. अविनाश नारायण, केंद्रीय पर्यवेक्षक दिनेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय भगत, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : भागलपुर में अपराधियों ने 10 साल की बच्ची की हत्या कर शव को आम के बगीचे में फेंका

Related Articles

Back to top button