JharkhandRanchi

14वीं राष्ट्रीय सब जूनियर चॉकबॉल प्रतियोगिता के लिए झारखंड राज्य सब जूनियर बालिका चॉकबॉल टीम घोषित

Ranchi : झारखण्ड राज्य चॉकबॉल संघ के द्वारा रविवार को सब जूनियर बालिका चॉकबॉल टीम की घोषणा की गई. यह टीम 21 मार्च से 23 मार्च तक साईं नगर शिरडी, जिला अहिल्यानगर, महाराष्ट्र में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय सब जूनियर चॉकबॉल प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधत्व करेगी. टीम इस प्रकार है-

सब जूनियर बालिका चॉकबॉल टीम

अनुष्का खलखो (कप्तान), रेखा कुमारी, सलोनी कुमारी, रानी कुमारी, कृति कुमारी, मीना कुमारी, निभा कुमारी, संध्या कुमारी, सृष्टि कुमारी, पुनम कुमारी, रिया कुमारी (सभी खिलाड़ी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बूढमु, रांची से). टीम के साथ प्रशिक्षक शुभम उरांव और मैनेजर के तौर पर अंजू कुर्रे को शामिल किया गया है.

सभी खिलाड़ियों को टीम में चयन होने पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बुढमू की वार्डेन अनिमा रानी महतो, उमा कुमारी एवं शारीरिक शिक्षिका शांति कुमारी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी  हैं.

झारखंड राज्य चॉकबॉल टीम 18 मार्च को रांची रेलवे स्टेशन से साईं नगर शिरडी, महाराष्ट्र के लिए प्रस्थान करेगी. यह जानकारी झारखंड राज्य चॉकबॉल संघ के महासचिव ब्रजेश गुप्ता ने .

Related Articles

Back to top button