JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

Jharkhand: कल से बदलेगा स्कूल का टाईम टेबल, जानें क्या होगी टाईमिंग

Ranchi: आदर्श दिनचर्या के अनुसार 1 जुलाई से अब स्कूल में कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होगी. इस दौरान प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 08.45 बजे विद्यालय प्रबंधन द्वारा लंबी घंटी लगायी जाएगी. प्रातःकालीन प्रार्थना सभा क्रियाकलाप का समय प्रातः 9 से 09.15 होगा. प्रार्थना सभा की कुल अवधि 15 मिनट की होगी. विभाग ने ऐसा राज्य में मॉनसून के दस्तक देने के बाद ही तय किया है. प्रचंड गर्मी पड़ने से स्कूलों का समय बदलने के साथ-साथ कुछ दिनों के लिए छुट्टी भी घोषित की गई थी. विभाग ने कहा था कि तापमान में गिरावट आने से 1 जुलाई से बदलेगी.
इसे भी पढ़ें: JIADA: राज्य में 160 नये उद्योगों को ऑनलाइन बीडिंग के जरिये मुहैया होंगी जमीनें

अप्रैल से जून तक यह रहा था टाईम टेबल

सरकारी स्कूलों में मॉर्निंग शिफ्ट होने की स्थिति में शिक्षकों को सुबह 6.45 बजे तक पहुंचना होगा. 7:00 से 7:15 बजे तक प्रार्थना सभा होगी. इसके बाद क्लास में अटेंडेंस ली जाएगी और पहली घंटी 7.25 मिनट से बजेगी. पहली दो घंटियां 45-45 मिनट की होंगी और उसके बाद पांच मिनट का ब्रेक दिया जाएगा. तीसरी, चौथी और पांचवीं घंटी 40-40 मिनट की होगी. मध्यान्ह भोजन के लिए सुबह 11 बजे से 11.30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है. इसके बाद छठी घंटी 40 मिनट, पांच मिनट का ब्रेक और सातवीं घंटी 35 मिनट की होगी. इसके बाद एक घंटे तक इंडोर और आउटडोर गेम्स खेले जा सकते हैं.

Related Articles

Back to top button