JharkhandKhas-KhabarRanchi

#HemanSoren ने बदलाव महारैली में 51 परिंदे उड़ा कर रघुवर सरकार को दिया ‘आजादी’ का संकेत

Ranchi  :  राजधानी के हरमू मैदान में शनिवार को आयोजित जेएमएम की बदलाव यात्रा रैली का अंतिम पड़ाव कई मायनों में ऐतिहासिक रहा.

इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने पिंजरे में बंद पक्षियों को आजाद कर रघुवर सरकार को सांकेतिक चेतावनी दी कि भ्रष्टाचार, शोषक नीतियों वाली सरकार से जेएमएम आजादी दिलायेगी.

इस दौरान हेमंत सोरेन ने करीब 51 पक्षियों को पिंजरे से आजाद किया.

इसे भी पढ़ें : क्या है पत्थलगड़ी का गुजरात-राजस्थान के संगठन से कनेक्शन, समर्थक अभिवादन में ‘जोहार’ की जगह कहते हैं ‘पितु की जय’

तमाड़ विधायक सहित कई ने ली पार्टी की सदस्यता

बदलाव रैली में कई खास झलकियां दिखीं. हेमंत सोरेन ने आजसू के विधायक विकास मुंडा को पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद गले लगा  आजसू को बड़ा संकेत देने की कोशिश की.

लगातार दो बार आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को सिल्ली से पटखनी देने के बाद जेएमएम अब तमाड़ से भी आजसू को हटाने की तैयारी में है.

इस दौरान तमाड़ विधायक के अलावा कई अन्य दलों के नेताओं ने भी शिबू सोरेन की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली.

इसे भी पढ़ें : #BJP के सहयोगी #BMS के ‘पारस’ रहे पारसनाथ ओझा को मुश्किल घड़ी में संगठन ने भगवान भरोसे छोड़ा

सरकार बनी तो महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण : महुआ

रैली चूंकि राजधानी में थी, तो रांची विधानसभा सीट पर पार्टी की ओर से चुनाव लड़ चुकीं महुजा माजी ने अपनी ताकत दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

मंच पर खड़े होकर उन्होंने जहां रघुवर सरकार से जनता के बीच भारी निराशा होने की बात कही वहीं कहा कि बदलाव रैली में उभरा जनसैलाब का यह साफ संकेत दे रहा है कि जनता का विश्वास जेएमएम की तरफ है.

इस दौरान उन्होंने सरकार बनने पर महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात को भी प्रमुखता से रखा.

इसे भी पढ़ें : झारखंड: पुलिस की लापरवाही का लाभ उठाकर हर महीने हिरासत से फरार हो रहा एक अपराधी

Related Articles

Back to top button