
Ranchi: राजधानी के नगड़ी थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने मंगलवार देर रात लूट की घटना को अंजाम दिया.
प्रेमनगर स्थित बिरसा सर्विस सेंटर पेट्रोल पंप पर सात की संख्या में आये अपराधियों ने हथियार के बल पर नौ लाख की लूट कर फरार हो गये. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें- वर्ल्ड कॉम्पिटिटिव इंडेक्स में भारत की रैकिंग 10 पायदान फिसल 68वें नंबर पर पहुंची, टॉप पर सिंगापुर
देर रात दिया गया घटना को अंजाम
नगड़ी थाना क्षेत्र के प्रेमनगर रांची- गुमला मार्ग पर स्थित बिरसा सर्विस सेंटर पेट्रोल पंप पर मंगलवार की रात बाइक सवार सात अपराधियों ने हथियार के बल पर पहले पेट्रोल पंप के सभी कर्मचारियों को बंधक बनाया.
उसके बाद पेट्रोल पंप में रखे लगभग 9 लाख रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये. लूट के दौरान पेट्रोल पंप के मैनेजर ने अपराधियों का विरोध किया. जिसे लेकर अपराधियों ने मैनेजर के साथ मारपीट की.
इसे भी पढ़ें- पटना: नीतीश के साथ किसी BJP नेता ने दशहरा उत्सव में साझा नहीं किया मंच
रेकी कर घटना को अंजाम देने की आशंका
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर लूट की घटना का अंजाम देने से पहले रेकी की और फिर उसके बाद घटना को अंजाम दिया.
लूट की सूचना मिलते ही नगड़ी थाना पुलिस देर रात से ही अपराधियों की तलाश में छापेमारी अभियान चला रही है. हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है.




