
Chatra : जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के एघारा पंचायत के एघारा गांव निवासी महेंद्र साव की पुत्री सुमित्रा देवी ने थाने में आवेदन देकर ससुराल पक्ष पर दहेज में पांच लाख रुपये नहीं देने पर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.
आवेदन में पीड़िता ने हजारीबाग जिला के चौपारण थाना क्षेत्र के नरेंना गांव निवासी अपने पति अरुण कुमार प्रसाद,ससुर रामवृक्ष साव,सास सुनीता देवी,गोतनी प्रियंका देवी, भैसुर आनंद प्रसाद तथा ननद रीना देवी पर शादी में मिले सोने एवं चांदी के गहना छीनने, मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना देने, दहेज में पांच लाख रुपया मांगने तथा पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.
पीड़िता ने यह भी लिखा है कि मैं पांच माह की गर्भवती हुं. ससुराल वालों ने मुझे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया है. वर्तमान समय में मैं अपने पिता के घर मायका में रह रही हुं.
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग : मां अष्टभुजी कंस्ट्रक्शन के वाहन पर नक्सलियों का हमला, टीपीसी ने ली जिम्मेदारी




