JamshedpurJharkhand

ABM कॉलेज में इंटरमीडिएट के नए विद्यार्थियों का इंडक्शन

Jamshedpur : गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज में मंगलवार को इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष के नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन मीटिंग आयोजित की गई. जिसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी शामिल हुए. परिचय सत्र की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० मुदिता चंद्रा ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से कक्षा शुरू होने से पूर्व महाविद्यालय के नियम, कानून एवं शर्तों का बिंदुवार उल्लेख किया एवं इसे अनिवार्य रूप से पालन करने की बात कही.

इसके उपरांत इंटरमीडिएट इंचार्ज डॉ आरके चौधरी ने सभी को संबोधित करते हुए शिक्षा-दीक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला एवं विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम के संचालक भूगोल विभाग के प्राध्यापक भवेश कुमार ने सभी विषय विभाग के शिक्षकों का क्रमानुसार परिचय कराते हुए ऑनलाइन-ऑफलाइन कक्षा शुरू होने की जानकारी सहित इंटरमीडिएट की परीक्षा पैटर्न का उल्लेख किया . अंत में डॉ अंजुम आरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक शेख मसूद, प्रकाश कौर, नफीसा खातून, इंटरमीडिएट ऑफिस इंचार्ज राधेश्याम तिवारी आदि की अहम भूमिका रही.

इसे भी पढ़ें: चाईबासा आईटीआई परिसर में 27 से 29 अक्तूबर तक लगेगा रोजगार कैंप, शिक्षक और मशीन हेल्पर के पदों पर होगी नियुक्ति

Related Articles

Back to top button