
Ranchi: घुड़सवारी सिखाने वाला प्रशिक्षक राजेश कुमार सिंह एक युवती का चार महीने से यौन शोषण कर रहा था. युवती की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. युवती ने आरोप लगाया है कि घुड़सवारी का प्रशिक्षण देने के नाम पर युवक उसे ओरमांझी ले गया और वहां उसके साथ रेप किया. युवती ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे डरा-धमका कर चुप करा दिया था. आरोपी ने उससे शादी करने की बात भी कही थी. इसपर वह उसके झांसे में आ गयी. इसके बाद घुड़सवारी का प्रशिक्षक उसका लगातार यौन शोषण करता रहा. युवती को 4 माह का गर्भ है. उसने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता महिला थाना पहुंची और प्राथमिकी दर्ज करा दी.
प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. वह सदर थाना क्षेत्र स्थित हैदर अली गली का रहने वाला है. पीड़िता मोरहाबादी इलाके की रहने वाली है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी युवक ने पुलिस की पूछताछ में युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने की बात को भी मान लिया है.
इसे भी पढ़ें- आदिवासी शिक्षा परंपरा को बचाने की कोशिश है ‘धुमकुड़िया’
बिल्डर घराने से ताल्लुक रखता है आरोपी
आरोपी युवक शहर के एक बड़े बिल्डर घराने का है. जानकारी के अनुसार आरोपी की ओर से लगातार महिला थाना में पैरवी आती रही लेकिन पीड़िता अपनी बात पर अड़ी रही. पीड़िता के प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस को उसे गिरफ्तार करना पड़ा. अब आरोपी की कोरोना जांच की रिपोर्ट मिलने के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें- पप्पू सरदार हत्याकांड मामले में फरार आरोपी के घर कुर्की जब्ती




