
Ranchi : झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को वर्ष 2016-17, 2017-18, 2019-20 एवं 2020-21 के लिए परफॉर्मेंस मूल्यांकन प्रतिवेदन एपीएआर ऑनलाइन अपलोड करने की समय सीमा को एक बार फिर विस्तार दिया गया है.
प्रतिवेदक, समीक्षी एवं स्वीकरण पदाधिकारियों द्वारा मूल्यांकन के लिए निर्धारित अवधि को विस्तार दिया गया है. अब झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों द्वारा ऑनलाइन एपीएआर अपलोड करने की समय-सीमा 31 जनवरी 2022 तक कर दी गयी है.
इसे भी पढ़ें:26 जनवरी से राज्य में पेट्रोल पर 25 रुपये प्रति लीटर की राहत, सिर्फ दोपहिया वाहनों को मिलेगा लाभ
वहीं रिपोर्टिंग ऑफिसर द्वारा ऑनलाइन मूल्यांकन की अवधि 28 फरवरी, समीक्षी पदाधिकारी 15 मार्च तक व स्वीकरण पदाधिकारी अपनी रिपोर्ट 31 मार्च तक सौंपेंगे.
इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. बता दें कि विगत चार वित्त वर्ष का परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट ऑनलाइन सबमिशन करने का काम अभी भी लंबित है.
इसे भी पढ़ें:बिहार : झारखंड पुलिस ने रिटायर्ड BSF जवान के घर पर की छापेमारी, नक्सलियों से सांठगांठ का है आरोप
कार्मिक विभाग कई बार अधिकारियों को पत्र लिखकर अप्रेजल रिपोर्ट देने को कह चुका है, लेकिन अधिकारी इसमें रूची नहीं ले रहे हैं. अप्रेजल रिपोर्ट जमा नहीं करने के कारण इनके प्रमोशन से लेकर पोस्टिंग सहित एपीएआर में तैयार करने में दिक्कत हो रही है.
एचआरएमएस पोर्टल के जरिये अपलोडेशन का काम किया जाना है. विभाग ने एक बार फिर अधिकारियों को समय-सीमा के अंदर परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.
इसे भी पढ़ें:ऑडियो वायरलः डीवीसी अधिकारी कह रहे कि ऐसे वक्त बिजली कटौती की जा रही ताकि पब्लिक हंगामा करे और सरकार पर दबाव बने




