JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

Jharkhand News: मनरेगा में गड़बड़ियों की 12 हजार से अधिक शिकायतें, 34 कर्मी बर्खास्त

992 कर्मियों को शो-कॉज,1.46 करोड़ की वसूली, 21 एफआईआर,कई बीडीओ जांच के दायरे में

निखिल कुमार

Ranchi:  झारखंड में मनरेगा से जुड़ी 12 हजार से अधिक शिकायतें मिली हैं. इनमें बकाया मजूदरी, देरी से भुगतान सहित मनरेगा से संचालित विभिन्न योजनाओं में भ्रष्टाचार के भी कई गंभीर शिकायतें हैं. सबसे अधिक शिकायत रामगढ़, धनबाद जिले से मिली है. राज्य सरकार ने मिली शिकायतों के विरूद्ध त्वरित एक्शन लेते हुए जिलों को कार्रवाई के लिए कहा था, इनमें करीब 10 हजार से अधिक शिकायतों पर एक्शन टेकेन रिपोर्ट सौंपी गयी है.

इसे भी पढ़ेंः Tokyo Olympics : नीरज चोपड़ा का कमाल, जेवलिन थ्रो के क्वालीफिकेशन राउंड में टॉप पर, जानें- आज भारत के लिये कौन से मुकाबले हैं अहम

भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों पर कार्रवाई करते हुए इस साल में अब तक 1.46 करोड़ की राशि की वसूली भी कर ली गयी है. वहीं, 34 मनरेगा कर्मियों को बर्खास्त किया गया है, 21 मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है. ग्रामीण विकास विभाग ने सभी जिलों से मनरेगा से जुड़ी शिकायतों के निष्पादन पर अब तक क्या कार्रवाई हुई इसकी रिपोर्ट मंगायी है जिसमें यह खुलासा हुआ है. राज्य में अब तक पांच कर्मियों को विभिन्न गड़बड़ियों के आरोप में निलंबित किया गया है.

इसे भी पढ़ेंःTokyo Olympics: कुश्ती में भारत में दिखाया दम, दीपक पूनिया व रवि दहिया सेमीफाइनल में पहुंचे  

इस मामले में 992 अधिकारी-कर्मियों को शो-कॉज पूछा गया है. अनियमितता के आरोप में सिर्फ देवधर के 236 मनरेगा कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. कई बीडीओ भी जांच के दायरे में हैं. 34 कर्मियों को बर्खास्त किया गया है. वहीं 21 मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है.

इन जिलों से इतनी शिकायतें मिली

जिला          शिकायतें मिली

बोकारो           1

चतरा             271

देवघर             980

धनबाद           1527

दुमका            19

प.सिंहभूम         19

गढ़वा            172

गिरीडीह          411

गोेड्डा          288

गुमला           56

हजारीबाग        3558

जामताडा         212

खूंटी             27

कोडरमा          141

लातेहार          93

लोहरदगा        556

पाकुड़         156

पलामू         14

रामगढ़       3253

रांची         130

साहेबगंज      13

सरायकेला     167

सिमडेगा      467

प.सिंहभूम     75

कुल :      12767

Related Articles

Back to top button