Sports

झारखंड : आवासीय केंद्रों के लिये सेलेक्टेड प्लेयर्स की सूची जारी, एक सप्ताह में होगा नामांकन

Ranchi : राज्य के सभी आवासीय प्रशिक्षण खेल केंद्रों के लिये राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन 1 मार्च से 4 मार्च तक किया गया था. खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता के आधार पर योग्य खिलाड़ियों का यचन किये जाने के बाद अब इनकी सूची जारी की गयी है. जिनका चयन अलग-अलग केंद्रों के लिये हुआ है, उनमें एक सप्ताह के भीतर खिलाड़ियों का नामांकन करा दिया जायेगा. खेल निदेशक जीशान कमर ने इस संबंध में रांची, गुमला, लातेहार, साहेबगंज, लोहरदगा, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, सिमडेगा, देवघर, पश्चिम सिंहभूम के जिला खेल पदाधिकारी को लेटर जारी करते हुए इस संबंध में निर्देश दिये हैं.

इसे भी पढ़ें:हाइकोर्ट ने जेपीएससी और राज्य सरकार से पूछा- आरक्षित श्रेणी के लोगों का कैसे करते हैं कैडर बंटवारा

किस जिले में किन केंद्रों में होगा एडमिशन

पश्चिम सिंहभूम जिले के आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र फुटबॉल (बालक) उत्कलमणि विद्या मंदिर, चक्रधरपुर में दो खिलाड़ियों का एडमिशन होगा. इसी केंद्र में दो लड़कियों का भी नामांकन होगा. इसी जिले के जिला स्कूल, चाईबासा स्थित आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र फुटबॉल में 5 खिलाड़ियों का नामांकन लिया जायेगा.

लातेहार के एसएस हाई स्कूल स्थित एथलेटिक्स गेम में 11 लड़कों का नामांकन होना है. देवघर के कुमैठा स्थित आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र (फुटबॉल) में 9 लड़कों को एडमिशन का मौका मिलेगा. साहेबगंज के सिदो कान्हो स्टेडियम के समीप स्थित एथलेटिक्स के आवासीय सेंटर में 8 लड़कों को, गिरिडीह के फुटबॉल स्टेडियम वाले सेंटर में 15 लड़कों को, हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड स्थित एथलेटिक्स सेंटर में 1 बालिका को और फुटबॉल सेंटर में 3 बालिकाओं को एडमिशन का अवसर दिया जायेगा. लोहरदगा में लड़कों के फुटबॉल सेंटर में 15 का नामांकन होगा.

इसे भी पढ़ें:बिजली संकट के बीच पावर एक्सचेंज से बिजली लेने की तैयारी में जेबीवीएनएल

रांची में 7 लड़कों का ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम स्थित बैडमिंटन सेंटर में एडमिशन लिया जायेगा.
गुमला के फुटबॉल सेंटर (लड़का) में 11 और लड़कियों के सेंटर में भी 11 लड़कियों को लिया जायेगा.

इसी जिले के एथलेटिक्स सेंटर में 7 लड़कों का एडमिशन होगा. चन्दनकियारी (बोकारो) के एथलेटिक्स सेंटर के लिये19 लड़कों को चयनित किया गया है. सिमडेगा के फुटबॉल सेंटर के लिये 25 लड़कों का नाम तय किया गया है.

इसे भी पढ़ें:राजस्थान में 300 साल पुराने मंदिर को तोड़ने के मामले में SDM समेत 3 अधिकारी निलंबित

Related Articles

Back to top button